यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतना घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 0141-2222225, 98285-02666
Showing posts with label कर्नाटक हाईकोर्ट-बी.एस. येदियुरप्पा. Show all posts
Showing posts with label कर्नाटक हाईकोर्ट-बी.एस. येदियुरप्पा. Show all posts

2.2.12

भ्रष्टाचार मामले में येदियुरप्पा की याचिका खारिज


कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 31 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार और अवैध भूमि सौदे से सम्बंधित दो मामलों से बरी करने की मांग की है। इन मामलों में पिछले वर्ष उन्हें जेल भेज दिया गया था। यह याचिका बेंगलुरू के अधिवक्ता सिराजिन बाशा द्वारा लोकायुक्त की अदालत में दायर दो मामलों के खिलाफ दायर की थी।


न्यायमूर्ति बिरारेड्डी ने इन दोनों मामलों के 14 आरोपियों में एक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हेमचंद्र सागर की याचिका भी खारिज कर दी। सागर ने येदियुरप्पा के साथ समान उद्देश्य से अपनी याचिका दायर की थी।

येदियुरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों के फायदे के लिए बेंगलुरू में तीन स्थानों पर भूमि को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कर दिया था।

इन याचिकाओं के खारिज होने के बाद न्यायाधीश एन.के. सुधींद्र राव की अध्यक्षता वाली लोकायुक्त की अदालत अब येदियुरप्पा के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर सकती है।

ज्ञात हो कि इन दो मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री को पिछले वर्ष अक्टूबर-नवम्बर में 21 दिन बेंगलुरू की जेल में बिताने पड़े थे। इस समय वह जमानत पर रिहा हो चुके हैं। वह बाशा द्वारा दायर अन्य तीन मामलों का सामना भी कर रहे हैं। इन मामलों में उन्हें अंतरिम जमानत मिली हुई है।_Adalat, Posted: 01 Feb 2012 10:08 AM PST

Followers